कटिहार
तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो 28 जुलाई 2008 को सबसे पहले प्रसारित किया गया और अब तक 2900 से अधिक एपिसोड का प्रसारण कर दुनिया का सबसे लम्बे समय तक चलने वाला पारम्परिक कॉमेडी शो बन गया है.
भारत में यह शो SAB टीवी, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया पर प्रसारित किया जाता है. बिहार के मारवाड़ी युवा मंच, 'माय क्लीन इंडिया कांटेस्ट' के तहत, तारक मेहता का उल्टा चश्मा (टीएमकेओसी) के स्वच्छ्ता सेनानी पुरस्कार का नवीनतम प्राप्तकर्ता बन गया हैै. बिहार में स्थित, यह स्व-सहायता युवा संगठन प्रांतीय अध्यक्ष युवा प्रशांत खंडेलिया के नेतृत्व में राज्य भर में सामाजिक पहल और विशेष रूप से स्वच्छ भारत आंदोलन को संचालित करते है.
यह पुरस्कार टीएमकेओसी के राष्ट्रव्यापी माय क्लीन इंडिया अभियान का हिस्सा है जिसे 2 अक्टूबर 2014 को माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आरंभ किया था. 2014 में स्वच्छता अभियान में नागरिकों को शामिल करने के उद्देश्य से, माननीय प्रधान मंत्री ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम को स्वच्छ भारत अभियान के राजदूत के रूप में पदांकित किया. शो के कलाकारों सहित पूरी टीम को अभियान के बारे में जागरूकता बढ़ाने की जिम्मेदारी समर्पित की गयी हैै.
स्वच्छ्ता सेनानी पुरस्कार शो के निर्माता श्री असित मोदी के विचारो की उपज है. शो में टप्पू का रोल निभाने वाले राज अनाडकत कहते है कि, "प्रान्तीय अध्यक्ष युवा प्रशान्त खंडेलिया" के नेतृत्व में मारवाड़ी युवा मंच ने 60 शाखाओं के अपने विस्तृत नेटवर्क के माध्यम से और 3000 से अधिक सदस्यों की सहायता से अनेक सामाजिक मुद्दों पर अभियान चलाए है.
इस संगठन ने स्वच्छता, एम्बुलेंस सेवाओं, ऑक्सीजन मशीने का विस्तार, रक्तदान, नशामुक्ति और कैंसर के प्रति जागरूकता सहित अन्य कई प्रकार की गतिविधियों पर भी संचालन किया है. उक्त पोर्टल के माध्यम से उनका नामांकन प्राप्त हुआ, तो पता चला कि संगठन ने कितना सामाजिक काम पूरा किया है. हमें खुशी है कि समाज के प्रति उनके इस उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करने का सम्मान हमें मिला है".
शो में सोनू का रोल निभाने वाली पलक सिधवानी कहती है कि, “2014 से, तारक मेहता का उल्टा चश्मा ने इस अभियान को बढ़ावा देने और शो के माध्यम से स्वच्छता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अपने प्रयासों को दोगुना कर दिया है. इस पहल को अधिक बढ़ावा देने के लिए हमने यह स्वच्छ्ता सेनानी पुरस्कार को शुरू किया ताकि इससे जो लोग एक स्वच्छ भारत बनाने के लिए अखंड सामाजिक काम कर रहे है उन्हें प्रेरणा और पहचान मिले.
हाल ही में, हमने एक कॉफी टेबल पुस्तक को प्रकाशित किया, जिसे माननीय प्रधानमंत्री ने स्वयं लॉन्च किया था, जिस में इस अभियान द्वारा हमने किये हुए प्रयास और हमारे पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी विजेताओं और उनके कामो का विशेष उल्लेख है". तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारत के प्रीमियम टेलीविज़न प्रोडक्शन हाउस नीला फिल्म प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड की एक रचना है.
अपने 12 वे वर्ष में सन्मान और प्रतिष्ठा हासिल कर इस शो के पात्र घरो-घरो में पहुँच गए है. इस शो ने दर्शको को केवल हसाया ही नहीं है बल्कि, सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा दिया और राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने वालो के आदर्शों को प्रेरित करने का बीड़ा भी उठाया है.
प्रान्तीय अध्यक्ष युवा प्रशान्त खंडेलिया ने बताया कि यह पुरस्कार प्राप्त करने वालो में बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रान्तीय कोषाध्यक्ष खगड़िया के युवा उज्जवल तुलस्यान, प्रांतीय उपाध्यक्ष मुजफ्फरपुर के युवा अमित खेमका, बखरी बाज़ार से प्रान्तीय संयोजक युवा मोहित अग्रवाल ( बिहार प्रांत के स्वच्छता अभियान के संयोजक), मुंगेर से युवा राजीव टिबरेवाल, प्रांतीय संयोजक ने मुंबई में यह सम्मान ग्रहण किया.