मधेपुरा
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी, मधेपुरा के द्वारा नगर परिषद वार्ड नं. 21 के बूथ पर नगर अध्यक्ष अंकेश गोप की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के "मन की बात" कार्यक्रम दिन के 11 बजे आयोजित किया गया.
इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री डॉ. रविन्द्र चरण यादव एवं भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल यादव ने बताया कि आज प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में दिल्ली में लगे हुनर हाट मेले का जिक्र किया और उसके माध्यम से उन्होंने कहा कि कोई भी हुनरमंद व्यक्ति कभी बेरोजगार नहीं रह सकता है.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देश से मन की बात की. मन की बात कार्यक्रम का यह 62वां अंक था. पीएम मोदी महिला सशक्तीकरण, एग्जाम, हुनर हाट और अंतरिक्ष जैसे विषयों पर अपनी बात रखी. प्रधानमंत्री मोदी ने विद्यार्थियों को उनके परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं भी दीं.
मन की बात में बोले पीएम जो देश फिट है, वह हमेशा हिट भी रहेगा. पिछले तीन वर्षों में हुनर हाट के माध्यम से तीन लाख कारीगरों, शिल्पकारों को रोजगार के नए अवसर मिले हैं. हुनर हाट कला के प्रदर्शन के लिए बेहतरीन मंच है, साथ ही साथ लोगों के सपनों को भी पंख दे रहा है. यहां देश की विविधता को अनदेखा करना असंभव है.
शिल्पकला तो है ही, साथ ही हमारे खाने-पीने की विविधता भी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि बेटियां अब बंदिशों को तोड़ रही हैं. युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आने वाले महीने तो एडवेंटर स्पोर्ट्स के लिए बहुत उपयुक्त हैं. भारत का भौगोलिक परिवेश ऐसा है, जो हमारे देश में एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए ढेरों अवसर प्रदान करता है. एक तरफ जहां ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हैं तो दूसरी तरफ दूर-दूर तक फैला रेगिस्तान है.
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष अंकेश गोप, महामंत्री सुनील सिंह, कोषाध्यक्ष मिथिलेश ऋषिदेव, नगरमंत्री संजय साह, विक्रांत कुमार, चन्दन भगत, सुधांशु कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.