संबद्ध कॉलेज का अधिग्रहण कराने को होगा आंदोलन: पुष्पलता - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

21 फ़रवरी 2020

संबद्ध कॉलेज का अधिग्रहण कराने को होगा आंदोलन: पुष्पलता

मधेपुरा
बिहार राज्य संबद्ध डिग्री महाविद्यालय शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के बैनर तले शुक्रवार को भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय मधेपुरा शिक्षकों की एक बैठक विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में आयोजित हुई.
                    संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सदस्यों ने कहा कि 30 वर्षों से बिना वेतन के काम कर रहे संबद्ध कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारियों की आर्थिक हालत काफी जर्जर हो गई है. सरकार से उन्होंने कॉलेज के अधिग्रहण करने अथवा घाटा अनुदान देने की मांग की है.
                   संघ की नेत्री प्रोफेसर पुष्प लता सिंह ने कहा कि अपनी मांगों को पूरा करने के लिए हमें चट्टानी एकता के साथ संघर्ष करना होगा. उन्होंने कहा कि कुंभकर्णी निंद्रा में सोयी सरकार को जगाने के लिए हमें आर पार की लड़ाई लड़नी होगी. पुष्प लता सिंह ने कहा कि वेतनमान देने अथवा घाटा अनुदान देने की मांग को लेकर 17 मार्च से पटना में विधानसभा के सामने आंदोलन किया जाएगा.
                           जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों को शामिल होना चाहिए. उन्होंने कहा कि कॉलेज के आंतरिक स्रोत के 70 प्रतिशत राशि शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों के बीच बांटने की मांग को लेकर भी विश्वविद्यालय के कुलपति और संबंधित प्राचार्य पर दबाव बनाना होगा. सीनेट सदस्य डॉ. गणेश प्रसाद यादव ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को अंजाम देना होगा.
                        मौके पर दीपक कुमार सिंह, मोहम्मद समी उल्लाह, जय प्रकाश झा, अभिषेक, नवनीत कुमार, दिनेश कुमार, कंचन कुमारी, रामप्रवेश कुमार, संजय कुमार, अनिता कुमारी, शुभेंदु सिंन्हा, राणा प्रताप, अरविंद कुमार निराला, नवल किशोर यादव, मिथिलेश कुमार यादव, जितेंद्र कुमार, अभय कुमार, महेंद्र कुमार, अनिता कुमारी सहित बड़ी संख्या में मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages