महाशिवरात्रि मेला का हुआ उद्घाटन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

21 फ़रवरी 2020

महाशिवरात्रि मेला का हुआ उद्घाटन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

सिंहेश्वर
एक महीने तक चलने वाले सिंहेश्वर मेला महाशिवरात्रि के दिन से शुरू हो गया. मेले का उद्घाटन कोशी आयुक्त के सेंथिल कुमार, मधेपुरा के जिला न्यायाधीश मन मोहन शरण लाल, डीआईजी सुरेश चौधरी, जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला तथा अन्य अधिकारियो ने मंत्रोच्चारण के साथ फीता काटकर और मंच पर दीप प्रज्वलित कर किया.
                        कोशी आयुक्त के सेंथिल कुमार ने मेला मंच से लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा की महिमा है कि पूजा करने चले थे रामेश्वरम ,पर सिंंहेश्वर नाथ ने अपने पास बुला लिए. उन्होंने कहा कि बाबा के आर्शीवाद के बिना कुछ नही मिलताा, लेकिन इसका ये मतलब नही कि आप अपना कर्तव्य छोड़ दे. वही डीआईजी सुरेश चौधरी ने कहा मेरा स्थानांतरण जब सिंहेश्वर मे हुआ तो मैं खुशी से झूम उठा.

                         मेरा सौभाग्य है कि मुझे महाशिवरात्रि केअवसर पर इस मंच का मुख्य अतिथि बनाया गया. एसपी संजय कुमार ने कहा कि पिछले साल की तरह ही पुलिसिंग व्यवस्था काफी चुस्त - दुरुस्त है और मेला थाना मे भी आप किसी तरह की प्राथमिकी दर्ज करा सकते हैं. मेला मे किसी तरह का शंका अपने मन मे ना रखें, निर्भीक होकर मेला का आनंद लें. आज इस मेले के उद्धाटन के बाद से ही लोगो की भारी भीड़ मेले मे देखी गयी.
                       सिंहेश्वर मेले मे आज पहले ही दिन सैकड़ो सरकारी तथा गैर सरकारी स्टोल लग गए. महाशिवरात्रि के इस अवसर पर शाम मे बाबा भोले की बारात ढोल - बाजे के साथ सिंहेश्वर मंदिर से निकाली गई. इस बारात मे विभिन्न स्कूल के बच्चो ने भूत, प्रेत, पिचास आदि के रूप मे नजर आए. साथ ही भोलेनाथ के मनुष्य रूपी गण इस बारात का मुख्य आकर्षण था जिनके हाव -भाव लोगो को आकर्षित कर रहे थे. बारात मे आमलोगो के अलावे आला अधिकारी भी मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- गणेश कुमार गुप्ता) 

Post Bottom Ad

Pages