मधेपुरा
कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामले को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन लागू है. ऐसे में लोगों को कई तरह के परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. काफी संख्या में लोग विभिन्न जगहों पर फंसे हुए हैं. सरकार लोगों को हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास कर रही है.
सरकार द्वारा लगातार लोगों को कोरोना से बचाव के लिए घर से नहीं निकलने को कहा जा रहा है. ऐसे में अगर कोई व्यक्ति चिकित्सीय परामर्श लेना चाहते हैं तो वे एशियन मेडिकल इंस्टीट्यूट बिश्केक किर्गिस्तान से एमबीबीएस के फोर्थ ईयर के छात्र डॉ. ऋषभ कुमार से व्हाट्सएप नंबर पर परामर्श ले सकते हैं.
ऋषभ कुमार ने मधेपुरा खबर के साथ अपना व्हाट्सएप नंबर +996773527653 जारी करते हुए लोगों को सलाह देने की बात कही है. डॉ. ऋषभ कुमार ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर 14 अप्रैल तक लॉकडाउन के बीच आमलोगों को होने वाली स्वास्थ्य समस्या को देखते हुए मधेपुरा खबर ने हमसे संपर्क कर लोगों को मदद करने की बात कही.
मैं दिल से बहुत खुश हुआ कि मधेपुरा खबर ने इस काम के लिए मुझे चुना और इस विकट परिस्थिति में लोगों को चिकित्सा सलाह देने की बात कही. उन्होंने कहा कि मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि जहां पूरा विश्व एक महामारी से जूझ रहा है और उससे निकलने के लिए एक मजबूर रास्ता खोज रहा है.
इस दौरान विदेश में रहते हुए भी मुझे देश के लोगों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ. मैं दिल से मधेपुरा खबर की पूरी टीम को धन्यावाद देता हूं और देश की विकट परिस्थिति में साथ खड़ा रहूँगा.