अभाविप ने विवि में मनाया होली मिलन समारोह - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

12 मार्च 2020

अभाविप ने विवि में मनाया होली मिलन समारोह

होली मनाते अभाविप कार्यकर्ता 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मधेपुरा इकाई की ओर से बीएनएमयू के सेंट्रल लाइब्रेरी के समीप होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अभाविप कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशियां मनाया। इस अवसर पर जिला संयोजक शशि यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलीप कुमार दिल एवं समीक्षा यदुवंशी ने कहा कि हर त्योहार का अपना एक रंग होता है। जिसे आनंद या उल्लास कहते हैं।

होली को रंगों के त्यौहार के रूप में मनाते हैं। होली का त्योहार भारत में फाल्गुन मास के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इसमें एक और रंगों के माध्यम से संस्कृति के रंग में रंगकर सारी भिन्नताएं मिट जाती हैं और सब बस एक रंग के हो जाते हैं। मौके पर उपस्थित जिला संगठन मंत्री उपेंद्र कुमार भरत, नगर मंत्री सौरव यादव, नगर सह मंत्री विश्वजीत पीयूष, नगर कार्यकारिणी सदस्य राहुल कुमार, नगर एसएफडी प्रमुख विजय यादव, अमरजीत सिंह राजपूत, अभिषेक कुमार , राजू कुमार, आशुतोष उज्जवल, सूरज राज एवं दर्जनों छात्र मौजूद थे।
(रिपोर्ट - ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages