प्रेम-प्रसंग में इंटर की छात्रा को लेकर युवक फरार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

12 मार्च 2020

प्रेम-प्रसंग में इंटर की छात्रा को लेकर युवक फरार


मधेपुरा जिले कुमारखंड प्रखंड अंतर्गत भतनी ओपी क्षेत्र के सतबेर कुपाड़ी गांव से 18 वर्षीय इंटर की छात्रा को शादी नियत से अ'पहरण करने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार भतनी ओपी के सतबेर कुपाड़ी गांव की एक 18 वर्षीय इंटर की छात्रा और गांव के ही युवक विकास कुमार साह के बीच गत 3 माह से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। 

दो दिन पूर्व प्रेम प्रसंग में छात्रा को लेकर युवक फरार हो गया। छात्रा के पिता उमेश सिंह ने भतनी ओपी अध्यक्ष को आवेदन देकर कहा है कि उनकी पुत्री को गांव के ही एक युवक विकास कुमार साह अपने पिता बेचन साह, मां और परिजनों के सहयोग से बहला-फुसलाकर शादी करने की नियत से अपहरण कर लिया है।
 

भतनी ओपी अध्यक्ष परशुराम दास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छानबीन के दौरान प्रकाश में आया है कि उक्त छात्रा और युवक के बीच गत 3 माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मामले की जांच की जा रही है।
(रिपोर्ट - ईमेल) 

Post Bottom Ad

Pages