डेविड ने टीएमबीयू में आयोजित पैट में प्राप्त की सफलता - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

25 मार्च 2020

डेविड ने टीएमबीयू में आयोजित पैट में प्राप्त की सफलता


मधेपुरा

बीएनएमयू के स्नातकोत्तर जंतुविज्ञान के छात्र डेविड कुमार ने टीएमबीयू में आयोजित पैट-2020 में सफलता प्राप्त की है। इस परीक्षा में 1347 छात्र शामिल हुए थे। जिसमें मात्र 473 छात्र ही सफल हुए। डेविड ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरु को दिया। बता दें कि डेविड एक न्यूज पोर्टल के संपादक भी हैं। साथ ही बीएनएमयू में आयोजित होने वाले दर्शन परिषद के 42 वें अधिवेशन के आयोजन सदस्य भी हैं। बताते चले कि डेविड बचपन से ही पढ़ने में तेज था। इनकी पढ़ाई 12 वीं तक केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से हुई है। अपने स्कूल के दिनों में इनको कई बार समान्नित भी किया गया है। डेविड के इस सफलता पर लोगों ने बधाई दिया है।

रिपोर्ट - ईमेल

Post Bottom Ad

Pages