मधेपुरा
ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (आईरा) से जुड़े पत्रकारों ने चैती नवरात्र के अवसर पर फल का वितरण किया. कोरोना वायरस से बचाव को लेकर घोषित लॉकडाउन के बीच वैसे गरीब परिवार जो प्रतिदिन मजदूरी कर अपने और स्वजनों की भूख मिटाते हैं उनके समक्ष भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है.
ऐसे परिवारों की संख्या शहर में काफी है. इन्हीं जरूरतमंद लोगों को ध्यान में रखते हुए ऑल इंडियन रिपोर्टर एसोसिएशन (आईरा) से जुड़े पत्रकारों ने रविवार को राजपुर के समीप एक बस्ती में फल का वितरण किया. फल वितरण आईरा जिलाध्यक्ष मुरारी कुमार सिंह के नेतृत्व में हुआ.
मौके पर उन्होंने कहा कि इस महामारी के कारण पूरा देश लॉकडाउन है. जिस कारण लोगों को ऐसी कई जरूरत की चीजें हैं जो नहीं मिल पा रही हैं और अभी चैती दुर्गा पूजा चल रहा है जिसके मद्देनजर यह फल बांटा गया. मौके पर सचिव रविकांत कुमार, जिला महासचिव सुनीत साना आदि मौजूद थे.










