700 मीटर लंबा होगा दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं... - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

24 अप्रैल 2020

700 मीटर लंबा होगा दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म, यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं...

दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन पर जारी कार्य 

 मधेपुरा :   वर्षों से दौरम मधेपुरा रेलवे स्टेशन के उंचीकरण का आस लगाए बैठे जिलेवासियों के लिए एक अच्छी खबर है। अब यहां उंचीकरण का काम तेज गति से शुरू हो गया है। प्लेटफॉर्म नीचे रहने से लोगों को ट्रेन पर चढ़ने-उतरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर महिला व बुजुर्ग यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। 

बताया जा रहा है कि लॉक डाउन खत्म होने से पहले एक नंबर प्लेटफॉर्म को पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए दिन रात आसीत कंस्ट्रक्शन के कर्मी लगे हुए हैं। पिछले दो साल से दौराम मधेपुरा स्टेशन के प्लेटफार्म को ऊंचा करने की बात कही जा रही थी। लेकिन काम किसी न किसी वजह से काम बार-बार अटक जा रहा था। बेहद धीमी गति से चल रहा यह कार्य बार-बार शुरू होता था और फिर कुछ दिनों चलने के बाद ठप कर दिया जाता था।

लॉक डाउन के कारण अभी ट्रेन नहीं चल रही है। इससे अभी इस काम को करने से समय की बचत होगी। रेलवे की ओर से आसीत इंजीनियरिग प्राइवेट लिमिटेड को कार्य आवंटित किया गया है। इस पर करीब 4 करोड़ रुपया खर्च किया जाना है। वर्तमान में दौरम मधेपुरा स्टेशन के प्लेटफार्म की लंबाई मात्र 510 मीटर है एवं शेड भी इतना छोटा कि आती-जाती गाड़ियों की तीन-चार बोगी को छोड़ सभी बोगी शेड से बाहर ही खड़ी होती हैं।

निर्माण के बाद ये दोनों प्लेटफार्म 700 मीटर लंबा तथा दोनों प्लेटफॉर्म को साढ़े तीन फीट ऊंचा किया जाना है। बताया गया कि एक प्लेटफार्म का कार्य पूर्ण होने पर दूसरे प्लेटफार्म का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।


Post Bottom Ad

Pages