कोरोना वायरस के कारण बिहार में टला चुनाव - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

5 अप्रैल 2020

कोरोना वायरस के कारण बिहार में टला चुनाव


पटना : कोरोना वायरस के बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए निर्वाचन आयोग ने बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव को फिलहाल स्थगित कर दिया है। चुनाव की नई तिथि स्थिति की समीक्षा के उपरांत तय की जाएगी। 

आपको बता दें कि बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार, भाजपा के प्रवक्ता प्रो. नवल किशोर यादव, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मदनमोहन झा, एवं निर्दलीय देवेशचंद्र ठाकुर के अलावा परिषद के चार अन्य सदस्यों का कार्यकाल छह मई 2020 को समाप्त हो रहा है।
डॉ. मदन मोहन झा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्वाचन आयोग के अवर सचिव फ्रफुल्ल अवस्थी ने कहा है कि मतदान की तिथि से करीब चार सप्ताह पहले से तैयारी करनी होती है। वहीं पूरे देश में लागू लॉकडाउन के चलते इस वक्त परिवहन का परिचालन नहीं हो रहा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस का भी पालन करने के लिए कहा गया है। 

जिसके कारण इस वक्त परिषद की स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्रों के चुनाव तय समय पर संभव नहीं हैं। बता दें कि बिहार में विधान परिषद के पटना, दरभंगा एवं तिरहुत शिक्षक एवं स्नातक, सारण शिक्षक, कोसी स्नातक का चुनाव टाला गया है।

Post Bottom Ad

Pages