मधेपुरा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद इलाके को किया गया सील - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

25 अप्रैल 2020

मधेपुरा में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद इलाके को किया गया सील

प्रतीकात्मक तस्वीर
बिहारीगंज : बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अब तक लगभग 250 कोरोना संक्रमित मरीज बिहार में मिले हैं। शुक्रवार को मधेपुरा जिला में भी पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। बिहारीगंज थाना क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत की एक महिला कोरोना पॉजीटिव पाई गई है। एहतियात के तौर पर मरीज के घर के आस-पास 3 किलोमीटर के क्षेत्र को पूरी तरह से सील किया जा रहा है।  
गुरुवार तक जिले में एक भी कोरोना पॉजीटिव केस नहीं आने के कारण लोग राहत की सांस ले रहे थे। अब तक जिले में 119 सेंपल की जांच हो चुकी है। लेकिन शुक्रवार देर शाम बिहारीगंज की एक 46 वर्षीय महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी मिलने के बाद से क्षेत्र में खलबली मच गई है। आमलोगों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई है। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले पेट दर्द की शिकायत पर महिला को बिहारीगंज पीएससी ले जाया गया था। लेकिन उसे वहां से उदाकिशुनगंज अस्पताल भेज दिया गया। उदाकिशुनगंज से भी महिला को भागलपुर रेफर कर दिया गया। बाद में हालात में सुधार नहीं होने पर उसे पटना आईजीएमएस भेज दिया गया। आईजीएमएस में जांच के बाद महिला कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अब इलाज के लिए उस महिला को एनएमसीएच भेजे जाने की बात कही जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, महिला का कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। वह एक माध्यमिक स्कूल में रसोइया थी। हाल-फिलहाल में उसके घर का कोई सदस्य बाहर से भी नहीं आया है। ऐसी स्थिति में महिला के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने से क्षेत्र के लोग सकते में हैं। इधर, डीएम नवदीप शुक्ला ने भी बिहारीगंज थाना क्षेत्र की एक महिला के कोरोना पॉजीटिव होने की पुष्टि की है।

Post Bottom Ad

Pages