लगातार 50 दिनों से भोजन करा रही है अभाविप - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

25 मई 2020

लगातार 50 दिनों से भोजन करा रही है अभाविप

मुरलीगंज: लॉकडाउन को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुरलीगंज के द्वारा जरूरतमन्दों को 50 दिंनो से रात का भोजन प्रतिदिन उपलब्ध करवा रही हैं. पहले लॉकडाउन से लेकर लगातार चौथे लॉकडाउन में प्रतिदिन करीब 500 गरीब, असहाय, विकलांग, विधवा जरूरतमंदो को रात का भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा हैं.

कोरोना वैश्विक महामारी में अभाविप के सभी कार्यकर्ता जरूरतमंदो को भोजन उपलब्ध करवाने के लिए दिन - रात मेहनत कर रहे हैं. इनलोगों की मेहनत व लगन देखकर स्थानीय विभिन्न पार्टी व संगठन के कार्यकर्ताओं ने कार्य का सराहना किया हैं.


वही विधार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू सनातन और ऋषभ रंजन ने कहा कि यह सेवा कार्य विधवा महिलाओं, विकलांग व गरीब लोगों के लिए है. हम लोग ऐसे लोगों को नगर पंचायत के हर वार्डो से चिन्हित कर उनके घर शाम के समय भोजन पहुँचा देते हैं. इस विपदा की घड़ी में ऐसी पहल से नगरवासी भी खुश हैं.

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में प्रकाश कुमार भगत, नगर मंत्री अंशु यादव, कुंदन कुमार, सोनू पोद्दार, कौशल, समर राज प्रेम, विक्की दीवान, चन्दन कुमार, सन्तोष राणा, पिन्टू स्वर्णकार  सहित कई अन्य छात्र का योगदान रहा हैं.

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages