सीमांचल के कुख्यात बुच्चन यादव की इलाज के दौरान मौत - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

24 मई 2020

सीमांचल के कुख्यात बुच्चन यादव की इलाज के दौरान मौत


डेस्क : कई मामलों के आरोपी और सजायाफ्ता ब्रजकिशोर यादव उर्फ बुच्चन यादव की मौत शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान मायागंज हॉस्पिटल में हो गई। वह दो इंजीनियरों की हत्या में दोषी पाए जाने के बाद उम्रकैद की सजा काट रहा था।  

उसे 2019 में पूर्णिया से भागलपुर की विशेष केंद्रीय कारा में स्थानांतरित किया गया था। यहां उच्च रक्तचाप, मधुमेह बढ़ने और किडनी में परेशानी होने पर जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (JNMCH) में भर्ती कराया गया था। वहां से बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया गया था। शुक्रवार की देर रात करीब 2:30 बजे उसने कैदी वार्ड में दम तोड़ दिया। 

शनिवार की सुबह चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि उसकी मौत की सूचना मिलने पर कारा मुख्यालय और पूर्णिया कारा अधीक्षक को इसकी जानकारी दे दी गई है। बता दें कि उसे तीन अप्रैल 2019 को कुचबिहार स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया था। वे कई मामलों में सजायाफ्ता थे, जिसमें हत्या, लूट, रंगदारी आदि के मामले शामिल हैं।

बी कोठी थाना क्षेत्र के मौजमापट्टी निवासी बुच्चन की मौत से अपराध जगत के एक अध्याय का अंत माना जा रहा है। उस पर पूर्णिया, मधेपुरा सहित अन्य जिलों में हत्या, अपहरण, लूट, नरसंहार, डकैती आदि के कई मामले दर्ज थे। उसे 11 फरवरी 2019 को गिरफ्तार किया गया था। 

Post Bottom Ad

Pages