अटकलों पर लगा विराम, जारी होगा रिजल्ट - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

25 मई 2020

अटकलों पर लगा विराम, जारी होगा रिजल्ट

मधेपुरा: बिहार बोर्ड अधिकारी ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए जानकारी दी है कि 10वीं की परीक्षा के रिजल्‍ट मंगलवार (26 मई) को दोपहर 12:30 बजे जारी किए जाएंगे. परीक्षा में शामिल हुए छात्र बताए गए तरीकों से अपना रिजल्‍ट चेक कर पाएंगे. 

दोबारा शुरू हुई मूल्यांकन प्रक्रिया की रिपोर्ट पिछले गुरुवार को बोर्ड को सौंप दी है. मूल्यांकन के बाद, अंकों के आधार पर टॉपर्स की सूची तैयार की गई और इसके बाद वीडियो और ऑडियो कॉल के जरिए टॉपर्स का इंटरव्यू लिया गया है. रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया अपने आखिरी चरण में है.
रिजल्‍ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइटों, biharboardonline.bihar.gov.in, onlinebseb.in,
bsebresult.online, 
bsebonline.org 
biharboard.online पर चेक कर सकते हैं. परिणाम चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी.

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages