मधेपुरा: भाजपा महिला मोर्चा मधेपुरा जिलाध्यक्ष रीता राय ने बिहार प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष लाजवंती झा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार के निर्देशानुसार भाजपा महिला मोर्चा मधेपुरा के संगठन का विस्तार किया.
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता राय ने बताया कि कुमारी साबरमती, कुमारी मेघा को महामंत्री, माधवी सिंह, श्वेता सिन्हा, सारिका भगत एवं संगीता कुमारी को उपाध्यक्ष, सरस्वती देवी, किरण कुमारी सिंह, कल्पना कुमारी एवं रंजू देवी को मंत्री, जबकि मीनू जायसवाल को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है.
इनके अलावे जिला कार्यसमिति सदस्यों एवं मंडल अध्यक्षाओं का भी मनोनयन किया गया है. जिलाध्यक्ष रीता राय ने बताया कि इकाई गठन में भारतीय जनता पार्टी के मधेपुरा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा से सभी नामों पर चर्चा की गई थी.
उनसे सलाह लेकर इकाई के सदस्यों को मनोनीत किया गया है. उन्होंने कहा कि सभी वर्ग की महिलाओं को इसमें स्थान दिया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसी महिलाओं को इसमें जगह दी गई है, जो पार्टी को समय दे. उन्होंने कहा कि नई इकाई पार्टी हित में बेहतर कार्य करेगी.
रीता राय ने कहा कि महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लाजवंती झा ने मुझ पर भरोसा कर मुझे यह दायित्व सौंपा है. मैं उसका पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करूँगी और संगठन द्वारा लागू सभी नियमों एवं कर्तव्यों का पालन करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहूंगी.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....










