मधेपुरा: मंगलवार की अहले सुबह से आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हो रही है. अहले सुबह से हुई बारिश के बाद थोड़ी देर तक धूप खिली, उसके बाद अभी आसमान में बादलों का डेरा है. तेज हवा चल रही है.
वहीं, सुबह से ही कई जिलों में अचानक ही मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवा के साथ बादलों के गर्जन के साथ बारिश होना शुरू हो गया. कई जगहों पर आंधी इतनी तेज है कि बड़े पेड़ सड़कों पर गिर पड़े हैं. कई झोपड़ियों के छत हवा में उड़ गए हैं तो वहीं इस बेमौसम बारिश से किसान मायूस हैं.
मौसम विभाग ने पहले ही बारिश का अलर्ट जारी किया था. विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र की वजह से मंगलवार से लेकर गुरुवार तक बिहार के कई जिलों में आंधी तूफान के साथ बारिश, ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना है.
दरअसल, दक्षिणी अंडमान सागर और इससे सटे दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और इसकी ट्रफ लाइन बिहार से होकर गुजर रही है, इसका असर बिहार के कई जिलों में दिख रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक जल्द ही यह सिस्टम गहरे निम्न दबाव में तब्दील हो जाएगा, जिससे और बारिश होने के आसार हैं.
इन जिलों में होगी बारिश
पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार, वैशाली, बांका, भागलपुर, बक्सर और भोजपुर, मुंगेर, जमुई, नालंदा, जहानाबाद, गया, औरंगाबाद, रोहतास, भभुआ, अरवल, शेखपुरा, बेगूसराय और लखीसराय शामिल हैं.