मधेपुरा: शुक्रवार को विश्व थैलीसीमिया दिवस के अवसर पर शहर की प्रतिष्ठित संस्था समिधा ग़्रुप में लॉकडाउन के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर में लॉकडाउन जैसी विषम परिस्थिति में भी पाँच यूनिट रक्त ज़िला ब्लड बैंक को उपलब्ध करवाया गया.
जानकारी देते हुए समिधा ग़्रुप के सचिव संदीप शांडिल्य ने कहा कि इस शिविर में राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के पत्रांक संख्या 3916/2019/137/-10/04/20 20 के अनुसार COVID-19 के संक्रमण संबंधित आवश्यक एहतियात का पालन किया गया.
लॉकडाउन के दौरान पूर्व में भी अस्पताल में संस्था के द्वारा चार यूनिट रक्त की ज़रूरत को पूरा किया गया था. शिविर का आयोजन मधेपुरा अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी राजकुमार पुरी और तकनीशियन वसंत कुमार झा के देखरेख में आयोजित की गई.
आशीष यादव ज़िला उपाध्यक्ष जन अधिकार पार्टी (लो०), अंशु कुमार प्रशिक्षक समिधा ग़्रुप, अभिषेक यादव जिला अध्यक्ष छात्र रालोसपा, युवा सामजसेवी दीपक यादव, एवं छात्रा रूपरानी ने अपना रक्तदान किया.
मौक़े पर मोनू यादव, प्रशिक्षक संतोष कुमार, कोर्डिनेटर सविता कुमारी झा सहित अस्पताल के कर्मी मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)










