मुरलीगंज: गृह विभाग के आदेशानुसार लॉकडाउन के तीसरे चरण में समाजिक दूरी का पालन करते हुए जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला ने इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की दुकान, निर्माण सामग्री बालू, गिट्टी, सीमेन्ट, ऑटोमोबाइल, गराज, स्पेयर पार्ट्स आदि की दुकानें गुरुवार से सशर्त खुलने की छूट दी गई.
जिससे शहर में रौनक लौट आई. बाजार और दुकान खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली. गुरुवार के सुबह 11 बजे दुकानें खुलने के बाद लोग खरीददारी करने जुटने लगे. 43 दिनों से घरों में कैद जिन लोगों के मोबाइल खराब हो गए थे, वे अपने मोबाइल ठीक कराकर खुशी से झूम उठे. वहीं कई लोगों ने बाजार से नए मोबाइल भी खरीदे.
इसके अलावा एसी, कूलर व पंखों की दुकानों पर भी खरीदारी की गई. गर्मी बढ़ने के साथ काफी समय से लोग इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान खुलने का इंतजार कर रहे थे. बाजार की दुकान खुलने से लोगों का आवागमन बढ़ गया.
आवश्यक वस्तुओं के साथ साथ इलेक्ट्रॉनिक,मोबाइल दुकान, प्लम्बर, ऑटोमोबाइल दुकान, स्पेयर पार्ट्स की दुकान जिलाधीकारी द्वारा दिये गए समयानुसार सोशल डिस्टेशिंग के साथ खोलने का आदेश मिला हैं.










