वृक्षारोपण पर मनाया जन्मोत्सव, पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

12 जुलाई 2020

वृक्षारोपण पर मनाया जन्मोत्सव, पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया

सिहेंश्वर: श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन के पर्यावरण संरक्षण के तहत सिहेंश्वर पूर्व उपप्रमुख राजेश कुमार झा जी अपने तैंतालीस वां जन्मदिन पंचायत भवन गौरीपूर में वृक्षारोपण कर के मनया. इस अवसर पर राजेश कुमार झा जी ने कहा मिशन के द्वारा किसी भी शुभ अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधारोपण से जोड़ना सच में सामूहिक यज्ञ की शुरुआत कही जा सकती है. 

पौधारोपण की शुरुआत मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार पप्पू ने पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की साथ ही मुखिया परवेज आलम, रुपेश कुमार, मिशन के संरक्षक अरविंद प्राणसुखका भी पौधे लगाकर इस अभियान की गति दी. 

इस अवसर पर मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष किशोर कुमार पप्पू ने कहा भावी पीढ़ी को बचाने के लिए हर इंसान को इससे प्रेरणा लेकर हर किसी को किसी भी शुभ अवसर पर वृक्षारोपण जरूर करना चाहिए. पौधारोपण के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती. 

श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल ने कहा मिशन स्थापना के पुनीत काल से ही पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत समाज में किसी भी शुभ अवसर पर लगातार जागरुकता अभियान भी चलाया जा रहा है.

इस अवसर पर मिशन के बमबम कुमार, सत्यम कुमार, अनुज कुमार, सागर मल्होत्रा, मनीष आनंद, गौरव कुमार झाआदि मौजूद था.
(रिपोर्ट:- गणेश कुमार गुप्ता)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages