कोरोना वायरस से जनजीवन पस्त, चोर मस्त - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

17 जुलाई 2020

कोरोना वायरस से जनजीवन पस्त, चोर मस्त

मुरलीगंज: कोरोना महामारी में लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है. इसी बीच अब थाना क्षेत्र में चोर भी सक्रिय हो गए हैं. मुरलीगंज वार्ड 9 निवासी अवधेश प्रसाद साह ने अपने किराना दुकान में हुई चोरी की घटना का शिकायत थाना में दर्ज कराया है.

पीड़ित अवधेश प्रसाद साह ने बताया कि गुरुवार को वो समयानुसार दुकान बंद कर के घर चले गए थे. जब देर शाम अपने दुकान की तरफ आए तो शटर को तोड़कर जबरदस्ती उठाया हुआ पाया.
जब वे शटर को उठा कर दुकान के अंदर गए तो देखा कि चोरों ने गल्ले में रखे पूरे दिन का कमाई, दुकान का बहुत सारा महंगा सामान के साथ सीसीटीवी का डीवीआर और राउटर पर भी अपना हाथ साफ कर लिया.

वहीं दुकानदार ने शक के आधार पर एक को नामजद भी किया है. इस बाबत प्रभारी थानाध्यक्ष धनेश्वर मंडल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली हैं. पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ हैं. जांच कर कार्रवाई की जायेगी.

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages