युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही बिहार सरकार : अभाविप - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

2 जुलाई 2020

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही बिहार सरकार : अभाविप


मधेपुरा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बीएनएमयू परिसर में सरकार के विरोध में जगह-जगह टॉर्च जलाकर रोजगार ढूंढ़ा। इस अवसर पर जिला संयोजक शशि यादव ने कहा कि राज्य में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है, लेकिन वर्तमान सरकार युवाओं के साथ नाइंसाफी कर रही है। 

सरकार बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाने के बजाय चुनाव की तैयारी में लग गई है। स्थिति ऐसी बन गई कि टॉर्च जलाकर रोजगार खोजने पर भी रोजगार युवाओं को राज्य में रोजगार नहीं मिल रहा है। छात्र स्नातक, स्नातकोत्तर की डिग्री लेकर भटकने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि आंदोलन व प्रदर्शन के माध्यम से हम सरकार को जगाना चाहते हैं। 

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समीक्षा यदुवंशी व आमोद आनंद ने कहा कि छात्र राजनीति से निकले पक्ष और विपक्ष के राजनेता भी किसान-मजदूर के बच्चों की पढ़ाई के प्रति गंभीर नहीं है। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री उपेंद्र कुमार भरत, नगर सह मंत्री विश्वजीत पीयूष, चंदन कुमार, विक्रम कुमार, विकास कुमार दास आदि मौजूद थे।

Post Bottom Ad

Pages