स्वतंत्रता दिवस पर नगर कार्यालय में किया गया झंडोतोलन - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

15 अगस्त 2020

स्वतंत्रता दिवस पर नगर कार्यालय में किया गया झंडोतोलन

मधेपुरा: 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बीजेपी नगर कार्यालय में नगर अध्यक्ष अंकेश कुमार गोप द्वारा झंडोत्तोलन किया गया. पुनीत अवसर पर सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मज़बूती देने वाला है.

इस संकल्पपूर्ति में चुनौतियाँ भले ही हों मगर इस देश के भीतर सभी समस्याओं का समाधान देने का सामर्थ्य है. विश्व कल्याण के लिए आत्मनिर्भर भारत ज़रूरी है. विश्व में भारत की भूमिका और योगदान प्रभावी हो यह संकल्प हम सभी भारतीयों को लेना चाहिए. प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया है कि देश में वो कौशल और सामर्थ्य है जिसके बल पर भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था को नई दिशा और गति दे सकता है.

प्रधानमंत्री का मानना है कि हमें कोरोना की आपदा को अवसर में बदलना है. उन्होंने देश के सामने विकास की एक नई रूपरेखा रखी है जिसके चलते यह भावना बलवती हुई है कि यह असम्भव सा लगने वाला काम भी सम्भव होगा.

मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमोल राय, पूर्व प्रत्याशी विजय विमल, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राहुल यादव, आभाष आनंद, त्रिभुवन मण्डल, दिलीप सिंह, भाजयूमो जिला मंत्री हेमन्त सिंह, सौरव यादव, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सुधांशु यादव, नगर महामंत्री सुनील सिंह, नगर अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ संयोजक दीपक चौरसिया, विक्की विनायक, अनिल साह, आरएसएस के नगर कार्यवाह ललन, आलोक,गुलजार कुमार बंटी, अधिवक्ता नवीन भगत, रणवीर यादव, निभा झा, लख्खी देवी, संजय साह, पुष्कर कुमार, बलराम कुमार, रणजीत मेहता, सुजीत यादव, सुभाष, मनिंद्र दास, प्रिंस कुमार, रवि कुमार सहित सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता एवं अनुसांगिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages