मुरलीगंज: मुरलीगंज में 74 वें स्वतंत्रता दिवस काफी हर्षो-उल्लास के साथ मनाया गया. इस वर्ष कोरोना जैसी महामारी की वज़ह से लगभग 20 मार्च से ही सभी सामूहिक कार्यक्रम पर सरकार द्वारा पाबन्दी लगाई गई है. सरकार द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन को ध्यानपूर्वक रखते हुए लोगो ने झंडोतोलन किया.
खास बात रही की झंडोतोलन में लोग अपनी सुरक्षा एहतियात को देखते हुए सभी एक दूसरे से दूरी बनाकर खड़े थे और साथ ही साथ मास्क का प्रयोग करते हुए झंडोतोलन किया गया. नगर क्षेत्र में व प्रखंड के विभिन्न पंचायतो सरकारी स्कूलों सरकारी भवनों पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे झंडोतोलन किया गया.
मुरलीगंज प्रखंड कार्यालय प्रमुख मनोज साह ने झंडोतोलन किया मौके पर बीडीओ अनिल कुमार, सीओ मुकेश कुमार आदि मौजूद थे. नगर पंचायत कार्यालय परिसर मुख्य पार्षद श्रेत कमल उर्फ बौआ यादव ने झंडोतोलन कियाा. जहां कार्यपालक पदाधिकारी व सभी वार्ड पार्षद एवं नगर पंचायतकर्मी उपस्थित थे.
उच्च माध्यमिक इंटर स्तरीय बलदेव लक्ष्मी उच्च विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य डा रुद्र्धर झा नवल, थाना परिसर में प्रभारी थानाध्यक्ष किशोर कुमार, चेंबर ऑफ कॉमर्स में अध्य्क्ष ब्रह्मानंद जयसवाल, पत्रकार संघ में पत्रकार संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार उर्फ राजा बाबू, मारवाड़ी युवा मंच में धीरज पंसारी, बी. आर ऑक्सफोर्ड स्कूल में निदेशक मानव कुमार सिंह ने झंडोतोलन किया.
साथी ही कई सरकारी संस्था एवम गैर सरकारी संस्थाओ और स्कूलो से भी सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए राष्ट्रीय पर्व बड़े ही धूमधाम से बनाया. इस वर्ष स्कूल में केवल शिक्षाक की मौजूदगी में झंडोतोलन किया गया.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....











