हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

16 अगस्त 2020

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

सिंहेश्वर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिंहेश्वर इकाई द्वारा  स्वतंत्रता दिवस झंडोतोलन कर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. अभाविप के कार्यकर्ताओं के बीच काफी उत्साह और उमंग देखने को मिला साथ ही उन्होंने सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाया.

मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सागर कुमार ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी की खुली हवा में जो हम सांस ले रहे हैं. वह हमारे स्वंत्रता सेनानियों व शहीदों की शहाद्त का परिणाम है.

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस, हमारे देश की एकता और संघर्ष का प्रतीक है. देश पर बलिदान होने वाले सभी शहीदों के प्रति आज पूरा राष्ट्र अपनी कृतज्ञता प्रकट कर रहा है. भारत के इस गौरवमयी क्षण पर ध्वजारोहण करना हम सभी के लिए बेहद गौरव का विषय है.

उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 1947 में मातृभूमि के वीर सपूतों के बलिदानों से आजादी के नवीन इतिहास की रचना हुई थी. जिसका गायन युगों-युगों तक देश की जनता करती रहेगी.

इस अवसर पर अभाविप नगर अध्यक्ष शिवम सिंह, उपाध्यक्ष अंकित कुमार, अमन सिंह, मुकेश कुमार रावत, सुजीत झा नगर मंत्री, नगर सहमंत्री अभिषेक कुमार, राहुल कुमार, हर्ष सिंह, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार, अमन कुमार, छात्रा प्रमुख शिवानी अग्रवाल, नेहा भगत, एसके सर, अभिमन्यु कुमार, सचिव आशीष आरडीएक्स सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- गणेश कुमार गुप्ता)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages