घर में अकेली महिला के साथ मारपीट - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

15 अगस्त 2020

घर में अकेली महिला के साथ मारपीट

बिहारीगंज: बिहारीगंज थाना क्षेत्र निवासी नूतन देवी को उनके घर में अकेला पाकर पड़ोस के दो युवकों ने लाठी-डंडे से उनकी पिटाई कर दी. मिली जानकारी के अनुसार देवेन्द्र कुमार मंडल की पत्नी नूतन देवी को घर में अकेला  पाकर उन दबंग युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया.

शोरगुल सुनकर आसपास के लोग बीच-बचाव करने दौड़े. विफल रहने के बाद दबंगों द्वारा महिला के साथ मारपीट की गई. पीड़ित महिला ने थाने में दिए गए आवेदन में कहा है कि पड़ोसी युवक सनोज कुमार एवं मनोज कुमार दोनों भाईयों ने मिलकर सिक्कर से शरीर पर प्रहार किया.
जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गई. घटना के बाद नूतन देवी ने मोबाइल के माध्यम से बिहारीगंज थाना को सूचना  देते हुए बताया कि महिला ने जब विरोध किया तो गाली-गलौज करते हुए वे लोग लाठी-डंडों से उनकी पिटाई करने लगे. शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख दोनों युवक जान से मारने की धमकी देते हुए महिला के गले में पहना हुआ सोने का मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गए.

महिला ने आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. बिहारीगंज थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने आश्वासन दिया है कि जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
(रिपोर्ट:- विकास कुमार)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages