डाॅ चन्दन यादव के नेतृत्व में मजबूत होगी कांग्रेस की नींव : मनीष - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

19 अगस्त 2020

डाॅ चन्दन यादव के नेतृत्व में मजबूत होगी कांग्रेस की नींव : मनीष

मधेपुरा: बिहार में कांग्रेस पार्टी की मेंबरशिप अभियान एवं बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा एवं बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के द्वारा बिहार के सभी जिला मे प्रभारी नियुक्त किया गया है. जिसमे मधेपुरा जिला प्रभारी के रूप मे अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ कांग्रेस कमिटी के प्रभारी डाॅ चन्दन यादव को नियुक्त किया गया है.

बतौर जिला प्रभारी के रूप मे दो दिवसीय दौरा पर मधेपुरा आए डाॅ. चंदन यादव ने विधानसभा स्तर पर पार्टी की समीक्षा बैठक कर मधेपुरा मे कांग्रेस पार्टी सांगठनिक स्थिति का जायजा लिया. कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार के नेतृत्व एनएसयूआई की टीम ने कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव डाॅक्टर यादव को मधेपुरा सर्किट हाउस मे स्वागत कर बीएन मंडल एवं बिहार समेत कोशी मे एनएसयूआई छात्र संगठन के द्वारा कोरोना एवं बाढ मे लगातार की जा रही.

जनसेवा एवं जनसहयोग की गतिविधि से अवगत करवा. आगामी बिहार विधान सभा चुनाव मे एनएसयूआई की भूमिका पर गंभीरता से चर्चा कि गई. डाॅ यादव ने कहा की एनएसयूआई छात्र संगठन कांग्रेस की बुनियाद है और बुनियाद जितनी मजबूत होगी इमारत उतना ही मजबूत होगा. इसलिए आगामी बिहार विधान सभा चुनावे मे एनएसयूआई के कंधे पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी. वही डाॅ यादव ने कहा की बीएन्एमयू मे शैक्षणिक अराजकता के खिलाफ एनएसयूआई की लगातार संघर्ष काफी सराहनीय रहा है.

बिहार सरकार शिक्षा स्वास्थ्य रोज़गार एवं बाढ पर असंवेदनशील बन कर गत 1 वर्ष पूर्व से ही चुनाव प्रचार शुरू कर दी है. कोरोना जैसे वैश्विक महामारी मे भी जदयू-भाजपा की सरकार आपदा को अवसर बनाने मे लगे है. लोग त्राहिमाम है और बिहार सरकार के मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री वर्चुअल रैली मे मस्त है जो की काफी निंदनीय है. एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार ने कहा की डाॅ. यादव के नेतृत्व मे जैसे कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ मे काफी लंबे समय बाद सत्ता मे वापस आया उसी प्रकार बिहार विधान सभा चुनाव मे डाॅ. यादव के नेतृत्व मे कांग्रेस पार्टी मधेपुरा एवं कोशी मे बेहतर प्रदर्शन करेगी एवं कांग्रेस के साथ-साथ एनएसयूआई भी दोगुनी उर्जा से काम करेगी. संगठन मे जमीनी एवं सड़क पर संघर्ष करने वाले लोगो को ज्यादा महत्व दी जाएगी.

साथ ही राष्ट्रीय संयोजक मनीष कुमार ने कहा की डाॅ. यादव को मधेपुरा प्रभारी बनाए जाने से स्थानीय कांग्रेस जन छात्र एवं युवाओ मे एक उर्जा की संचार हुई है. जिसकी मदद आगामी बिहार विधान सभा चुनाव मे कांग्रेस को मिलेगी. इस मौके पर एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय प्रतिनिधि प्रभात कुमार मिस्टर, सहरसा जिला एनएसयूआई महासचिव अमित कन्हैया, एनएसयूआई नेता काॅउनसिल मेंबर आशीष आनंद, बंटी झा, नीतीश यादव, रमण यादव आदि मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages