शराब माफिया के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

6 सितंबर 2020

शराब माफिया के खिलाफ महिलाओं ने खोला मोर्चा

डेस्क: बिहार में शराबबंदी के बाद भी कई जगहों पर धड़ल्ले से देसी शराब बनाकर बिक्री की जा रही है. यही नहीं शराबी खुलेआम शराब पीकर उत्पात भी मचा रहा है. पुलिसिया कार्रवाई नहीं होती देख जीविका की महिलाएं खुद आगे आ गई. मामला मानसी थाना क्षेत्र के फेनगो गांव का है.

महिलाओं ने बताया कि गांव में आधा दर्जन से अधिक जगहों पर देसी शराब बनायी और बेची जा रही है. सुदूर इलाके में गांव रहने के कारण पुलिस भी यहां यदा-कदा ही आती है. ऐसे में गांव की महिलाओं को शराब बनाने वालों के खिलाफ आगे आना पड़ा. गांव और जीविका से जुड़ी महिलाएं जमा हुई और शराब की भट्ठी चलाने वालों के घर पहुंच गई.

महिलाओं ने एक जगह शराब बनाने वाला का सामान पकड़ा. दूसरी जगह शराब की भट्ठी तोड़ी. इसके बाद गांव में बैठक कर शराब को बंद करने के कहा गया. बैठक में साफ कहा गया कि अगर शराब का धंधा बंद नहीं किया गया तो सभी के खिलाफ थाना में भी लिखित शिकायत की जाएगी.

इधर मानसी के प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा ने बताया कि पुलिस की जागरूकता के कारण अब समाज के लोग भी इस मामले में सक्रिय हो रहे हैं. अब ग्रामीणों का भी सकारात्मक सहयोग मिलने लगा है. पुलिस शीघ्र शराब के धंधेबाज के विरुद्घ कार्रवाई करेगी.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages