अपराधियों ने बैंक मैनेजर को मारी गोली - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

6 सितंबर 2020

अपराधियों ने बैंक मैनेजर को मारी गोली

डेस्क: भागलपुर में अपराधियों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया(एसबीआई) के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी. एसबीआई मैनेजर अजन्त कुमार चौधरी बेगूसराय के बरौनी रिफायनरी कैंपस स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में पोस्टेड थे.

वारदात जिले के बिहपुर में शनिवार की देर रात बगडी रेल ओवर ब्रिज के समीप घटी. सुबह में लोगों ने उनका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी. बैंक मैनेजर मधेपुरा के रहने वाले थे. बैंक मैनेजर अजन्त कुमार चौधरी बेगूसराय से भागलपुर लौट रहे थे. वे प्राय: हर शनिवार को भागलपुर आ जाते थे. भागलपुर में उनका परिवार भाड़े के मकान में रहता है.

उनके पिता मधेपुरा कोर्ट में वकील हैं. सूचना मिलने पर परिवार के लोग अभी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना को दुश्मनी से जोड़कर देखा जा रहा है. 

Post Bottom Ad

Pages