व्यवसायी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 सितंबर 2020

व्यवसायी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों की चोरी

मधेपुरा: शहर के वार्ड छह प्रोफेसर कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने एक व्यवसायी के घर को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात सहित लगभग सात लाख से अधिक का सामान चुरा लिया. चोरी की इस घटना से शहर के लोगों में दहशत व्याप्त है. बताया गया कि अज्ञात चोरों ने व्यवसायी रोहित कुमार वासु के घर को उस समय निशाना बनाया जब वे अपने पिता के श्राद्ध कर्म के लिए पैतृक गांव गए थे.

आसपास के लोगों ने घर वालों को फोन से चोरी की सूचना दी. गृहस्वामी रोहित कुमार वासु ने घटना को लेकर सदर थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने बताया कि 28 अगस्त को उनके पिता का देहांत हो गया था. उनके श्राद्धकर्म के लिए सपरिवार अपने पैतृक गांव खगड़िया जिला के वसुआ गांव गए थे. मंगलवार को लगभग 11 बजे दिन में पड़ोसी द्वारा घर में चोरी होने की सूचना दी गयी. सूचना मिलने पर वे मधेपुरा पहुंचे.

घर के अंदर जाने पर देखा कि घर के अंदर का सारा ताला टूटा पड़ा है. आलमीरा और लॉकर का ताला भी टूटा मिला. लॉकर में रखे नकदी और जेवरात के साथ-साथ घर में रहे टीवी, फ्रीज सहित सभी कीमती सामान गायब थे. उसने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके घर से नकदी और जेवरात के साथ-साथ लगभग सात लाख से अधिक का सामान चुरा लिया.

मालूम हो कि शहर में दो दिनों के अंदर चोरी की दो घटनाएं हो चुकी है. इससे आमलोगों में भय की स्थिति है. थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. पुलिस घटना की छानबीन कर चोरी करने वाले गिरोह का पता लगाया जा रहा है.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages