सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनाया जाएगा दुर्गा पूजा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

9 सितंबर 2020

सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए मनाया जाएगा दुर्गा पूजा

मधेपुरा: शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों के द्वारा मंगलवार की देर शाम बैठक आयोजित कर पूजा को भव्य तरीके से पूजा आयोजित करने को लेकर विचार- विमर्श किया गया. इसमें कोरोना वायरस को देखते हुए पूजा का आयोजन करने पर विचार- विमर्श किया.

साथ ही सरकार के गाईड लाइन को पालन करते हुए दुर्गा पूजा मनाने का निर्णय लिया. बड़ी दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष व्यवसाई हरीशचंद्र साह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई. बैठक में उन्होंने कहा कि जिस तरह बड़ी दुर्गा मंदिर में प्रत्येक साल बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ पूजा किया जाता रहा है, उसी तरह इस बार भी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनाया जाएगा.

कोरोनावायरस को लेकर पूरा देश दहशत का माहौल है, पर लोगों को आई आर्थिक संकट से दुर्गा पूजा में उभरने की आस है. बड़ी दुर्गा मंदिर से पूर्णिया गोला चौक एवं अनुमंडल कार्यालय तक दोनों ओर लाइटिंग और मंदिर को भव्य तरीके से सजाकर आकर्षण रूप दिया जाएगा.

बैठक में इस बात पर जोर दिया कि सोशल डिस्टेंस और श्रद्धालुओं को माक्स का प्रयोग करने के लिए मेकिंग हमेशा किया जाता रहेगा. जिससे सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइंस का 100% पालन हो सके.

मौके पर अधिवक्ता देव नारायण साह, ललन कुमार सिंह, अशोक सोमानी, मनीष सर्राफ, रवि साह, राजेश कुमार, उमेश कुमार, मनोहर साह, कुंदन कुमार विक्रम, सुनीत साना, रूपक कुमार, अक्षय कुमार सोनू, सुमित कुमार डब्लू, विनय साह, मंदिर पुजारी अनिल पाठक आदि मौजूद थे. 


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages