डेस्क: मंगलवार को बिहार के सभी विद्यालयों व महाविद्यालयों में नाट्य शिक्षक की बहाली को लेकर भोजपुर के रंगकर्मियों ने रमना मैदान मुक्त कला मंच पर धरना दिया. धरना का मुख्य मुद्दा नाट्य शिक्षक की बहाली था. ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से बिहार के सभी जिलों में नाट्य शिक्षक की बहाली को लेकर आंदोलन जारी है.
सभी रंगकर्मियों की बस एक ही मांग है कि बिहार के सभी विद्यालयों व महाविद्यालयों में नाट्य शिक्षक की बहाली हो. धरना में चरणबद्ध आंदोलन के अगले कदम पर भी विचार- विमर्श किया गया. जल्द ही शहर में नाट्य शिक्षक की बहाली संबंधित रंंगजुलूस निकालने पर सहमति बनी.
अध्यक्षता शहर के वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक मानव ने की. संचालन राजू कुमार रंजन एवं धन्यवाद ज्ञापन किशन कुमार ने किया. मौके पर मनोज कुमार सिंह, कृष्ण रतन देवा, कमलेश कुंदन ने अपनी अपनी बातें रखी. वहीं धरना पर बैठे रंग कर्मियों ने जनगीतों की भी प्रस्तुति दी.
धरना में साहेब कुमार, मिंटू कुमार, वेद प्रकाश, साधना श्रीवास्तव, चैतन्य कुमार, फ़िरोज़ खान, नरेंद्र कुमार, शालिनी श्रीवास्तव, आरती कुमारी, पूजा राज, लड्डू भोपाली, उत्तम, रौशन, महेश, सतेन्द्र, शशि अकेला सहित दर्जनों रंगकर्मी मौजूद थे.

(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....