मंदिरों के पट खुले, दर्शन के लिए पहुंचने लगे श्रद्धालु - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

22 सितंबर 2020

मंदिरों के पट खुले, दर्शन के लिए पहुंचने लगे श्रद्धालु

मधेपुरा: धर्म नगरी सिहेश्वर में सोमवार सुबह 75 दिन बाद देवाधिदेव महादेव के दर्शन को श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया. मंदिर का पट खुलते ही स्थानीय लोगों ने मंदिर पहुंच कर पूजा- अर्चन करने के साथ ही बाबा का जलाभिषेक किया. हालांकि पहले दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की कोई भीड़ नजर नहीं आयी.

श्रद्धालु आते गए और पूजा कर वापस लौटते गए. पुजारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की संख्या में एक दो दिन में वृद्धि होगी. मंदिर खुलने से स्थानीय कारोबारियों और मंदिर परिसर में फूल- प्रसाद बेचने वाले व्यवाइयों में उत्साह देखा गया. शारीरिक दूरी व मास्क लगाने को लेकर जगह-जगह नोटिस चिपकाए किए गए हैं. सोमवार को तड़के ही बाबा मंदिर का पाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया.

पट खुलते ही श्रद्धालु मंदिर में पूजा- अर्चना को पहुंचने लगे. मंदिर का पट खुलने की सूचना मिलने के बाद श्रद्धालु उत्साहित नजर आए. हालांकि बारिश और मलेमास की वजह से सोमवार को श्रद्धालु मंदिर परिसर में कम नजर आए. गर्भगृह के दोनों द्वार पर लगाए गये अर्घा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने बाबा का जलाभिषेक किया.

वहीं कई महीनों बाद मंदिर के पट खुलने से श्रद्धालुओं के साथ साथ मंदिर प्रांगण सहित आसपास के दुकानदार काफी उत्साहित नजर आए. मंदिर खुलने से दुकानदारों में इस बात को लेकर उत्साह दिखायी दिया कि अब उन्हें परिवार का पालन-पोषण करने की चिंता नहीं होगी. वही मंदिर न्यास की ओर से लोगों को द्वार पर रोक कर सेनीटाइजर देने की व्यवस्था की गयी है. श्रद्धालुओं की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गयी.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages