मधेपुरा: भर्राही ओपी क्षेत्र के चांदनी चौक स्थित एक कपड़े की दुकान का ताला काटकर रविवार की रात चोरों ने करीब तीन लाख रुपये के कपड़े की चोरी कर ली. चोरी की घटना को लेकर दुकानदार चंदन कुमार ने भर्राही ओपी में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
बताया जा रहा है कि अन्य दिनों की तरह दुकानदार चंदन कुमार रविवार की शाम अपनी दुकान को बंद कर घर चला गया था. रविवार की रात करीब दो बजे के आसपास चोरों ने दुकान का ताला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया. बताया गया कि सूती साड़ी 200 पीस, सिंथेटिक साड़ी 50 पीस, जिंस व शर्ट 100 पीस आदि कपड़े की चोरी की गयी है.
सोमवार की सुबह चोरी की घटना की जानकारी पड़ोसी दुकानदारों ने चंदन को दी. दुकानदार चंदन ने बताया कि साहूकारों से कर्ज लेकर उसने कपड़े की दुकान शुरू की थी. इस घटना से आसपास के दुकानदार भी सकते में है. घटना की जानकारी मिलते ही भर्राही ओपीध्यक्ष रूदल कुमार ने दुकान का जायजा लिया.
उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है. लगातार घटना होने से सहमें है लोग: भर्राही ओपी क्षेत्र के चांदनी चौक के आसपास लगातार चोरी व लूट की घटना होने से लोग सहमें है. 19 सितंबर को बुधमा हाट से आगे तुनियाही के आशीष कुमार का लैपटॉप बदमाशां ने लूट लिया. नौ अगस्त को डायवर्सन के पास एक ट्रैक्टर लूट लिया गया.
30 अगस्त को सिद्वार्थ पेट्रोल पंप पर करीब दो लाख रुपये अपराधियों ने लूट लिया था. 17 अप्रैल को सीएसपी संचालक अवधेश कुमार से डेढ़ लाख रुपये व लैपटॉप की लूट हुई थी.

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....