स्थापना दिवस समारोह में संगीतज्ञों ने बिखेरा जलवा - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

22 सितंबर 2020

स्थापना दिवस समारोह में संगीतज्ञों ने बिखेरा जलवा

मुरलीगंज: कोरोना संक्रमण के बीच मुरलीगंज प्रखंड के बेलो चामगढ़ स्थित विजय मेमोरियल संगीत महाविद्यालय ने अपना 8 वां स्थापना दिवस मनाया. कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह आयोजन महाविद्यालय के संस्थापक पंडित रामस्वरूप यादव, निदेशक मोहन कुमार एवं कुछ संगीत शिक्षक की उपस्थिति में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए गीत, ग़ज़ल एवं भजन की प्रस्तुति देकर स्थापना दिवस को यादगार बनाया.

बता दें कि हर साल स्थापना दिवस महाविद्यालय परिसर में बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता था. इस अवसर पर महाविद्यालय की निदेशक मोहन कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से इस बार हमने स्थापना दिवस सादे समारोह में कुछ संगीत प्रेमियों की उपस्थिति में मनाया. उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की स्थापना हुए आज 8 वर्ष पूरे हो गए.
इस दरमियान हमने काफी उतार चढ़ाव देखे. लेकिन हमारा एक ही मकसद रहा कि यहां संगीत सीखने वाले हर एक बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके. इस महाविद्यालय से संगीत सीखकर निकलने वाले कई छात्र सरकारी विद्यालयों में संगीत शिक्षक के रूप में पदस्थापित हैं. कई छात्र देश के विभिन्न मंचों पर अपनी प्रस्तुति देकर ना केवल अपने देश बल्कि अन्य देशों में भी महाविद्यालय का नाम रौशन कर रहे हैं.

उन्होंने इस महाविद्यालय से जुड़े हर एक लोगों को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं. मौके पर पंडित रामस्वरूप प्रसाद यादव में फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर संगीत पर विशेष रूप से चर्चा किया. इस अवसर पर रोशन कुमार आलोक कुमार रमेश कुमार ने अपनी गायकी की प्रस्तुति दी. जबकि प्रोसेसर सनोज कुमार, ओमानंद, अरुण कुमार ने तबले पर संगत किया.

मौके पर बैजनाथ यादव, बबलू यादव, ओम नारायण यादव, आत्मानंद यादव, गौतम कुमार, मुखिया गोपाल यादव, पूर्व मुखिया आनंद कुमार, विवेक कुमार आदि लोग उपस्थित थे.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages