मधेपुरा एसपी संजय कुमार का हुआ तबादला, ये बने नए एसपी.. - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

22 सितंबर 2020

मधेपुरा एसपी संजय कुमार का हुआ तबादला, ये बने नए एसपी..

डेस्क: मधेपुरा एसपी संजय कुमार का तबादला हो गया है. उनके जगह पर दरभंगा के सिटी एसपी योगेंद्र कुमार को मधेपुरा का नया एसपी बनाया गया है. इस बाबत बिहार सरकार के गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. 

इसके अलावा एक और आईपीएस अधिकारी का तबादला किया गया है. बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, पटना के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार प्रसाद को सिटी एसपी दरभंगा बनाया गया है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार मधेपुरा एसपी संजय कुमार को बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग पटना का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है.
दरभंगा सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार को मधेपुरा के एसपी बनाया गया है. वहीं बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग पटना के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार आजाद को दरभंगा के नया सिटी एसपी बनाया गया है. विदित हो कि बिहार में विधानसभा चुनाव की तिथि अक्टूबर माह में जारी होने की उम्मीद है. इस को लेकर पिछले सप्ताह भी कई आईएएस और आईपीएस का तबादला हुआ था.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages