मधेपुरा: शहर के पूर्णिया गोला चौक से कर्पूरी चौक के बीच गुरुवार की देर रात अज्ञात अपराधियों के द्वारा हवा फायरिंग कर लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया. लोगों में इस घटना को लेकर इतना दहशत है कि लोग घरों में ही दुबके गए हैं. अज्ञात बदमाशों द्वारा गोलीबारी कर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है.
बदमाशों का पता लगाने में पुलिस विफल साबित हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुरुवार की रात दस से साढ़े दस के बीच दो बाइक पर सवार पांच अज्ञात बदमाशों ने एक के बाद एक छह गोलियां हवा में चलायीं. एक बाइक पर दो और एक बाइक पर तीन बदमाश सवार थे. बदमाशों ने पूर्णिया गोला चौक के पास दो राउंड गोली चलायी. एडीबी बैंक के पास दो गोली चलायी. इसके बाद नील एण्ड फैमली होटल गली में भी बदमाशों ने दो गोली दागी.
गोलीबारी से बेखबर पुलिस को एक जन प्रतिनिधि के पति गुड्डू यादव ने घटना कि जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस औपचारिकता पूरी कर चली गयी. सूत्रों के अनुसार होटल के आसपास असमाजिक तत्व के लोगों का जमावड़ा रहता है. आशंका है कि दहशत फैलाने की नियत से बदमाशों ने गोलीबारी की है. शहर में इस तरह गोलीबारी से पुलिस की चौकसी पर बड़ा सवार खड़ा हो रहा है.
हालांकि पुलिस यह कह कर घटना को हल्के में ले रही है कि एक होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान बच्चों ने पटाखा छोड़ा था. थानाध्यक्ष सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि गोलीबारी की सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की है. लोगों ने होटल नील एण्ड फैमली की गली में गोलीबारी की जानकारी दी. होटल में रहने वाले लोगों ने बताया कि होटल में बर्थडे पार्टी के दौरान बच्चों ने पटाखा फोड़ा था. इसके बाद पुलिस वहां से लौट गयी.

पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....