व्यवसायियों के हितैषी है एनडीए सरकार: राजेश - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

5 सितंबर 2020

व्यवसायियों के हितैषी है एनडीए सरकार: राजेश

मधेपुरा: शुक्रवार को भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ की बैठक जिला मुख्यालय स्थित एक निजी विद्यालय परिसर में आयोजित की गई. जिसकी अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष अंकेश कुमार गोप ने की. बैठक में भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एमएलसी राजेश कुमार उर्फ बबलू गुप्ता ने कहा की एनडीए सरकार व्यवसायियों के हितेषी हैं.

उन्होंने कहा कि बिहार के व्यवसायियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है. लॉकडाउन के अवधि में बैंक के किश्त, जीएसटी में छूट सहित अन्य काम सरकार ने कोरोना काल में किया है. व्यापारियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी. आगामी विधानसभा चुनाव में व्यापारियों की भूमिका अहम होगी.

व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक शशिशेखर सम्राट ने कहा कि कोसी ओर सीमांचल के व्यवसायी भाजपा के साथ है. प्रधानमंत्री ने छोटे व्यापारियों के लिए कई प्रकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया है.

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार, भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य राहुल यादव, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. शशि शेखर झा, नगर अध्यक्ष सुधांशु यादव, महामंत्री सुनील सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश कुमार, सुमन कुमार पोद्दार सहित अन्य उपस्थित थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages