संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, पति गिरफ्तार - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

7 सितंबर 2020

संदेहास्पद स्थिति में महिला की मौत, पति गिरफ्तार

मुरलीगंज: मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जोरगामा पंचायत वार्ड नं. 12 रहिका टोला में रविवार की रात पारिवारिक विवाद में 19 वर्षीय महिला की जहर खाने से मौत हो गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उक्त महिला के पति को हिरासत लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. 

बताया गया कि मृतिका अर्चना कुमारी 19 वर्ष विकास कुमार की पत्नी है. विगत दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी. एसआई त्रिलोकीनाथ शर्मा ने बताया कि महिला के शरीर पर किसी प्रकार का जख्म नहीं है. उसके मुंह से लार निकल रहा था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
मृतिका के पिता भागवत साह के आवेदन पर ससुराल पक्ष पर हत्या करने का मामला दर्ज किया गया है. मृतिका के ससुर हरिश्चंद्र साह और पति को नामजद कर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पति विकास कुमार को गिरफ्तार किया गया है.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages