सिहेंश्वर: वैश्विक महामारी कोरोना काल में भी जरुरतमंदो को रक्त उपलब्ध कराकर जीवन रक्षा के लिए समर्पित और चर्चित समाजिक संगठन श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन के द्वारा गरीबों तथा अपातकालीन मरीजों की सेवा के लिए निःशुल्क ऑक्सीजन बैंक का शुभारंभ 17 सितम्बर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सिहेंश्वर में किया जा रहा है.
श्रृंगी ऋषि सेवा मिशन के संस्थापक भास्कर कुमार निखिल के अपील पर मिशन परिवार के सदस्यों की कर्तव्यनिष्ठा और कार्यशैली से प्रभावित होकर सिंहेश्वर के दान दाताओं के द्वारा आठ सिलेंडर और ऑक्सीजन किट उपलब्ध कराया गया. स्व. अन्नपुर्णा देवी टेकरीवाल एवं द्वारका प्रसाद टेकरीवाल के पुण्य स्मृति में तीन ऑक्सीज सिलेंडर का पूरा किट उनके पुत्र शिवप्रसाद टेकरीवाल, भगवान प्रसाद टेकरीवाल, विजय प्रसाद टेकरीवाल के द्वारा उपलब्ध कराया गया. साथ ही स्व. ओंकारमल प्राणसुखका एवं स्व. गीता देवी प्राणसुखका के पुण्य स्मृति में दो ऑक्सीजन सिलेंडर का पूरा किट उनके पुत्र श्री अरविंद प्राणसुखका ओर अरुण प्राणसुखका के द्वारा भी उपलब्ध कराया गया.
स्व. प्रमोद कुमार मिश्रा के पुण्य स्मृति में उनके पुत्र देव कश्यप ने एक ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया. दो अॉक्सीजन सिलेंडर फ्रेंड्स क्लब सिंहेश्वर के द्वारा उपलब्ध कराया गया. साथ ही इस पुण्यकर्म में नीरज कुमार झा व शिवम कुमार का भी सराहनीय योगदान रहा. चीफ पोस्टमास्टर जेनरल, सेवा निवृत्त भगवान प्रसाद टेकरीवाल ने जिले के लोगों से आह्वान किया कि अपने परिजनों की याद में अपने जन्मदिन व जीवन के किसी भी खास मौके पर यदि किसी को कुछ देना चाहते हैं तो मिशन को ऐसे उपकरण उपलब्ध कराएं ताकि वह विपरीत समय में मरीजों के काम आ सके. साथ ही मिशन के समाजिक कार्यों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए काफी सराहना की.
(रिपोर्ट:- गणेश कुमार गुप्ता)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....