मास्क जांच अभियान को लेकर प्रशासन ने सख्त रूख अख्तियार किया - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

12 सितंबर 2020

मास्क जांच अभियान को लेकर प्रशासन ने सख्त रूख अख्तियार किया

मधेपुरा: कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिले में लगातार मास्क जांच अभियान चलाया जा रहा है. प्रशासन ने इसको लेकर सख्त रूख अख्तियार किया है. शुक्रवार को शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर मास्क पहनने की अनिवार्यता को लेकर सघन अभियान चलाया गया.

सुबह से बाजार में अलग-अलग जगहों पर हर आने-जाने वालों को रोककर मास्क में नजर ना आने वाले लोगों की खबर ली और उनसे जुर्माना वसूल किया. शहर के कर्पूरी चौक, पूर्णिया गोला चौक, पुरानी कचहरी, सुभाष चौक एवं कॉलेज चौक आदि जगहों पर मास्क के उपयोग की जांच करने को लेकर सघन अभियान चलाकर बेफ्रिक रहे लोगों को कड़ी हिदायत दी.

शहरी क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों में यात्रियों और चालकों की भी जांच की गयी. इस दौरान बिना मास्क पहने यात्रियों और चालकों का भी चालान काटा गया. पुलिस को देखकर कुछ लोग रास्ता बदलकर भागते नजर आए. गौरतलब है कि इस अभियान को लेकर डीएम नवदीप शुक्ला ने कई गठित किए हैं.

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में यह अभियान शहर के सभी क्षेत्रों में चलाया जा रहा है. लोगों को दोबारा बिना मास्क लगाए घर से बाहर नहीं आने की नसीहत दी जा रही है.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages