मुरलीगंज: मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र के बेलो पंचायत के वार्ड संख्या 8 में मुख्यमंत्री सात निश्चय से हर घर नल का जल योजना में 30 सालों के लिए बनाई गई पानी की टंकी पांच दिन भी नहीं चल सकी. निर्माण कार्य में अनियमितता और घटिया सामग्री का आलम यह रहा कि यह टंकी उद्घाटन जल मीनार निर्माण के पांच दिन ही ध्वस्त होकर गिर गया.
भ्रष्टाचार की टैंक पहली पानी को ही नहीं झेल पाया और मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन के बाद ही धराशायी हो गया. बता दें कि मुरलीगंज प्रखंड के बेलो पंचायत स्थित वार्ड 8 में 45.259 लाख रुपये की लागत से लगभग 250 परिवारों को हर घर नल-जल योजना के तहत स्वच्छ जल पहुंचाने को जलमीनार बनवाया गया था. जिसका उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बीते 28 अगस्त को रिमोट द्वारा किया था.
उद्घाटन के बाद जब गुरुवार के दोपहर में पहली बार पानी भरी जाने लगी तो जलमीनार पूरी तरह से ध्वस्त हो कर नीचे गिर गया. वहीं अब ग्रामीण चितनारायन यादव, अनिल कुमार, नीरज कुमार, अरविंद कुमार, मो. अली हुसैन, मो. फिरोज, नंदलाल मंडल, अर्जुन मंडल, भीम मंडल, सताराम मालाकार, अरुण यादव सहित कई ग्रामीणों ने संवेदक के लापरवाही पर सवाल खड़े किये हैं.
साथ ही निर्माण में भारी अनियमितता बरतने का आरोप लगाया हैं. बताया कि जल नल योजना के तहत निर्माणाधीन पानी टंकी से पानी सप्लाय महज पांच दिन पूर्व ही चालू किया गया था. लेकिन सुचारू रूप से पानी सप्लाय हुआ भी नही और पानी टंकी टूट कर जमीन पर गिर गया. इसके साथ ही उन सभी का कहना है कि उसकी उच्च स्तरीय जांच हो.
विदित हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय योजना को उनके ही अधिकारी और जनप्रतिनिधि पलीता लगा रहे हैं. प्रथमदृष्टया देखने से प्रतीत होता है कि इस योजना में भारी पैमाना पर गड़बड़झाला हुआ है.

ग्रामीण ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप
ध्वस्त टंकी के निर्माण पर प्रशासन पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है. बताया जा रहा है कि दें कि मुरलीगंज प्रखंड के बेलो पंचायत स्थित वार्ड 8 में पंचायत प्रतिनिधि के द्वारा वार्ड क्रियान्वयन समिति गठित कर हर घर नल जल योजना का जलमीनार का निर्माण कार्य कराया गया था, जो अनियमितता की भेट चढ़ गई. इस जलमीनार का घटिया निर्माण कार्य होने के कारण उद्घाटन जल मीनार निर्माण के पांच दिन बाद ही टूटकर ध्वस्त हो गया.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....