जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

20 सितंबर 2020

जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया

मधेपुरा: जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के आह्वान पर शहर के कॉलेज चौक पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी काले कानून के खिलाफ नारेबाजी भी की.

जाप जिलाध्यक्ष मोहन मंडल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार द्वारा किसानों के हितों की अनदेखी करते हुए किसान विरोधी काला कानून को लेकर जन अधिकार पार्टी चुप बैठने वालों में से नहीं है. पूर्व सांसद प्रतिनिधि राम कुमार यादव ने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी है.

युवा जिला अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण बिडियो ने कहा कि यह सरकार पूर्ण रूपेण किसान विरोधी हो गई है. सभी सरकारी कंम्पनियो को निजीकरण करने के बाद किसानों को पुंजिपतियो के हाथ में बेच दिया है. उन्होंने कहा कि सोमवार से पच्चीस सिंतबर तक नुक्कड़ सभा और 26 सितंबर को जिला मुख्यालय पर मशाल जुलुश निकाल कर प्रदर्शन किया जाएगा.

27 सितंबर को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बिहार बंद के माध्यम से सरकार के किसान विरोधी नीतियों का उजागर किया जाएगा. सरकार को ये किसान विरोधी बिल वापस लेना होगा. मौके पर सदर प्रखंड अध्यक्ष सतीश यादव, कुमारखंड प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, नगर अध्यक्ष युवा रंजन, किशनगंज प्रखंड अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार, बिहारीगंज अध्यक्ष अनिल बंधु,शंकरपुर अध्यक्ष अबुल कलाम साहब, मनोज कुमार, प्रधान महासचिव दीपक रस्तोगी, संजीव यादव,पप्पू ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप, जिला सचिव देवाशीष, उपाध्यक्ष रामचंद्र यदुवंशी, रविन्द्र कुमार, खुशखुश यादव, मंगल यादव, ललटू, प्रदेश महासचिव अजिर बिहारी यादव, दिलबन्धु आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages