मधेपुरा: रविवार को आनंद मार्ग यूनिवर्सल ग्लोबल के सौजन्य से जिला मुख्यालय स्थित ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जिसमें 5 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया. रक्तदान शिविर की अध्यक्षता कोशी प्रमंडल ग्लोबल के प्रमंडलीय सचिव आचार्य श्री ब्रजदातानंद अवधूत ने की.
उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है. निःस्वार्थ किसी के जीवन को बचाना ईश्वरीय कार्य है. उन्होंने यह भी बताया कि अमूर्त ग्लोबल कोसी प्रमंडल के तत्वावधान में आगामी 11 अक्टूबर रविवार को पुनः शिविर का आयोजन किया जाएगा. वहीं मौके पर उपस्थित शिविर के आयोजनकर्ता जिला प्रभारी संजय मेहता ने कहा कि जीवन में रक्तदान करने से आत्म संतुष्टि मिलती है.
शिविर के मुख्य अतिथि एकदंता हॉस्पिटल एंड डेंटल केयर के डायरेक्टर डॉ. मनोहर कुमार ने सभी रक्तदाताओं एवं सभी आगंतुकों को बताया कि रक्तदान किसी भी दृष्टिकोण से हानिकारक नहीं है एवं सभी स्वस्थ लोगों को रक्तदान अवश्य करना चाहिए. मौके पर उपस्थित ग्लोबल एजुकेशन सेंटर के निदेशक इं. गणेश कुमार यादव ने रक्तदान करने के साथ-साथ लोगों को रक्तदान के फायदे बताए.
शंकरपुर प्रखंड अध्यक्ष छात्र राजद आशीष देव ने दूसरी बार रक्तदान किया एवं युवाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया. शिविर में जयनाथ देव, धनराज यादव, बसंत कुमार, अभिमन्यु जी ने रक्तदान किया. टीपी कॉलेज प्राचार्य डॉ. कमलेश प्रसाद यादव एवं ब्लड बैंक टीम के अभूतपूर्व सहयोग के लिए अमूर्त ग्लोबल ने ह्रदय से आभार व्यक्त किया.