अभाविप के सदस्यों ने किया नगरस्तरीय बैठक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

14 सितंबर 2020

अभाविप के सदस्यों ने किया नगरस्तरीय बैठक

सिंहेश्वर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगरस्तरीय बैठक स्थानीय राम जानकी ठाकुर बारी सिंहेश्वर में संपन्न हुई. जिसमें प्रवासी कार्यकर्ता मंडल विश्वविद्यालय के प्रमुख एवं सीनेट सदस्य रंजन यादव तथा जिला सदस्यता प्रमुख अमन आनंद मौजूद थे. बैठक में 2020- 21 सत्र की सदस्यता अभियान पर व्यापक रूप से चर्चा की गई.

रंजन यादव व अमन आनंद ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते इस बार विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ऑनलाइन होगी. छात्र-छात्राएँ विद्यार्थी परिषद की सदस्यता वेबसाइट के माध्यम से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं. बैठक में जिला सदस्यता सह प्रमुख सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सागर कुमार ने कहा कि इस बार ऑनलाइन माध्यम से जिला में 10000 नए छात्र -छात्राओं को अभाविप से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है. साथ ही उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद को पिछले वर्ष 33 लाख सदस्य जोड़ने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था.

बैठक में नगर सदस्यता प्रमुख सुजीत झा, नगर सदस्यता सह प्रमुख अभिषेक कुमार, नगर सदस्यता विस्तारक प्रमुख मुकेश रावत, सह विस्तारक प्रमुख अमन सिंह, नगर सदस्य छात्रा प्रमुख नेहा भगत, प्रचार-प्रसार प्रमुख अंकित, सह प्रमुख आनंद, प्रतिदिन समीक्षा प्रमुख मनीष मानव, आशीष आर डी एक्स, कॉल सेंटर प्रमुख केशव को मनोनीत किया गया. बैठक में उपस्थित सभी अभाविप के कार्यकर्ताओं द्वारा ऑनलाइन माध्यम से सदस्यता ग्रहण किया गया. बैठक में अभाविप के अन्य कई छात्र भी शामिल थे.
(रिपोर्ट:- ईमेल)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages