सिंहेश्वर मंदिर खुलवाने हेतु स्थानीय लोगों ने की बैठक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

15 सितंबर 2020

सिंहेश्वर मंदिर खुलवाने हेतु स्थानीय लोगों ने की बैठक

सिंहेश्वर: बिहार के देवघर कहे जानेवाले बाबा सिंहेश्वर मंदिर में पूजा आरंभ करवाने हेतु स्थानीय लोगों ने बैठक आयोजित की. मालूम हो कि पटना जैसे भीड़ वाले इलाके में अवस्थित महावीर मंदिर को पूजा के लिए खोल दिया गया तो इस मंदिर को क्यों नहीं खोला जा रहा है ज्ञात हो कि विगत लाॅकडाउन लगाए जाने के तुरंत बाद बिहार भर के मंदिरों को भी लॉक कर दिया गया.

कोरोना जैसी विश्वव्यापी महामारी से बचने के लिए पूजा-पाठ पर भी रोक लगा दी गई. इस बाबत बाबा सिंहेश्वर मंदिर जो कि पौराणिक काल से अवस्थित है उसे भी लॉक कर दिया गया जबकि इस मंदिर में भोला बाबा की पूजा समस्त बिहारवासी बिहार के देवघर के रूप में करते आ रहे हैं और इन्हीं कारणों से यहाँ पूर्व से बसे अधिकांश स्थानीय लोगों के आय का भी स्रोत रहा है यह मंदिर.

इसके बंद हो जाने से इस मंदिर से जुड़े व्यवसाय करनेवाले लोग जो केवल इन्हीं मंदिर संबंधित व्यवसाय पर आश्रित हैं, उनका जीना दूभर हो गया है. इन्हीं समस्याओं को लेकर आज संध्या 7:00 बजे रामजानकी ठाकुरबाड़ी सिंहेश्वर में स्थानीय लोगों की एक बैठक आहूत की गई. जिसमें सिंहेश्वर मंदिर के बिना किसी कारण बंद होने को लेकर चर्चा की गई.

बैठक उपरांत यह निर्णय लिया गया कि प्रथम चरण में कल अनुमंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर उन्हें आवेदन देकर अगले 24 घंटे के अंदर मंदिर खोलने के लिए निवेदन किया जाएगा. अगर आवेदन के 24 घंटे के अंदर मंदिर नहीं खुलवाया जाता है तो आगे चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा.

बैठक में पंकज भगत, राकेश रंजन, कुंदन कुमार, संतोष कुमार, अरविंद प्राणसुखका, सुदेश शर्मा, संजय पाठक, मिलन कुमार, रौशन सिंह, अनुज सिंह, दीपक सिंह, सागर मल्होत्रा, सोनू सहित अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे.
(रिपोर्ट:- गणेश कुमार गुप्ता)
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages