समस्या के समाधान के लिए अभाविप ने लगाया हेल्पडेस्क काउंटर - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

10 अक्टूबर 2020

समस्या के समाधान के लिए अभाविप ने लगाया हेल्पडेस्क काउंटर

मुरलीगंज: मुरलीगंज में पिछले एक सप्ताह से केपी महाविधालय में चल रहे नामांकन प्रक्रिया में छात्र - छात्राओं की भीड़ को देखते हुए अभाविप के कार्यकर्ताओं ने हेल्पडेस्क काउंटर लगाकर छात्रों को होने वाली समस्याओं का समाधान किया. बताया गया कि 3 से 10 अक्टूवर तक ग्रेजुएशन तीनों खण्डो की नामांकन प्रक्रिया चल रही थी. 


जिस कारण छात्र - छात्राओं को नामांकन प्रक्रिया में काफी समस्या उत्पन्न हो रही थी. इस समस्या की समाधान के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मुरलीगंज इकाई के कार्यकर्ताओं ने हेल्पडेस्क काउंटर खोलकर छात्र - छात्राओं का मदद किया.  

इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कॉलेज उपाध्यक्ष समर राज ने बताया कि 3 तारीख से लेकर 10 तारीख तक ग्रेजुएशन तीनों खण्ड की नामांकन हो रही हैं. इसको लेकर छात्र छात्राओं की फॉर्म भरने में कोई समस्या न हो इसके लिये हमलोग उनकी मदद के लिए पूरे दिन कॉलेज कैम्पस में स्टॉल लगाकर उपस्थित रहकर उनकी मदद करते हैं. 


मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ रंजन, राजन राज, गौतम कुमार, विकास भार्गव, कौशल कुमार, राजू रॉक, राजा भारती सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.



पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages