मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर किया जागरूक - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

10 अक्टूबर 2020

मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर किया जागरूक

मुरलीगंज: मुरलीगंज थाना चौक स्थित बीएल स्कूल परिसर में शनिवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी जगतपति चौधरी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान की शुरुआत किया गया. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शतप्रतिशत मतदान हेतु डीईओं जगतपति चौधरी ने अभिभावको को सन्देश पहुँचाने के लिए छात्र छात्राओं को शपथ दिलवाया गया. 

इस दौरान डीईओ जगतपति चौधरी ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करना चाहिए. साथ ही परिवार के सदस्यों को जागरूक कर सात नवंबर को अधिक से अधिक मतदान करने को कहा. ताकि मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी हो. उन्होंने कहा कि इस दौरान सावधानी भी जरूरी है.  
कोरोना संकट को लेकर मास्क का इस्तेमाल करें. मतदान करते समय कम से कम दो गज की दूरी अवश्य बनाकर रखें. वही बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने कहा कि पहले मतदान फिर जलपान करना हैं. मतदान में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी अनिवार्य हैं. 

जागरूकता अभियान में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सूर्यप्रताप यादव, एचएम नित्यानंद मंडल, पूर्व एचएम डा. रूद्रधर झा नवल, जयशंकर प्रसाद, सदानंद यादव, राजेश कुमार, आशीष कुमार, प्रभात रंजन, विक्रांत गौरव, दुर्गानंद प्रसाद, राहुल गुप्ता, सुजीत सिंह, राजेंद्र प्र मंडल, रेखा कुमारी, अनीता वर्मा, रूपमाला कुमारी, मुंद्रिका कुमारी, नीलू रानी, आकांक्षा, मंजू कुमारी, अमृता कुमारी सहित सैकड़ो छात्र - छात्राये मौजूद थी.



पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages