मधेपुरा: जिंदगी में रिश्तों की बड़ी अहमियत होती है. कुछ रिश्ते ऊपर से बनकर आते है और कुछ हम सब यही बनाते हैं. ये वही खून का रिश्ता है जो हम रक्तदान के जरिए जाने अनजाने में हम यहां बनाते हैं. कई बार हमे पता भी नहीं होता कि हमारी रगों में दौड़ने वाला खून किसका है. क्योंकि किसी के रक्तदान करने से कई लोगों के होठों पर खुशियां दे सकती है.
एक समय था जब लोग रक्तदान के नाम से ही घबराते थे, लेकिन अब स्थिति बदल रही है. जिले के लोगों में रक्तदान करने का जज्बा पैदा करने में जिले के सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था प्रांगण रंगमंच ब्लड डोनर एप माध्यम से लगातार जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध करवा रही है. इनकी मदद से ऐसे गंभीर मरीजाें काे सही समय पर उनके ही ग्रुप का रक्त उपलब्ध कराकर कई रक्तवीराें ने जान बचाई है.
दिन रात हाे या जिले से बाहर जैसे ही ब्लड डोनर एप पर किसी असहाय व जरूरतमंद काे रक्त के लिए रिक्वेस्ट आता है ताे संस्था के लाेग साेशल मीडिया पर या फाेन से संपर्क कर रक्त दिलाते हैं. पिछले दिनों मरीज मनीषा कुमारी कृष्णापुरी मोहल्ला वार्ड नंबर 4 मधेपुरा निवासी जो कि डिलीवरी के लिए क्रिश्चियन अस्पताल मिशन में भर्ती करवाई गई. जहां उनका डिलीवरी ऑपरेशन से किया गया.
जिसके उपरांत डॉक्टरों ने दो यूनिट रक्त चढ़ाने की बात कही. उस पेशेंट का ब्लड ग्रुप ए नेगेटिव था, जो की एक रेयर ब्लड ग्रुप है. जिस कारण परिजनों को पिछले 48 घंटों में विभिन्न संगठनों एवं लोगों की मदद से उपलब्ध नहीं हो पाई. तो फिर परिजनोंं ने इस बात की जानकारी प्रांगण रंगमंच के कार्यकारी सदस्य विक्की विनायक को दी. विक्की विनायक ने उक्त बातों की जानकारी प्रांगण रंगमंच के कार्यक्रम प्रभारी गायक सुनीत साना को दी.
जिसके बाद सभी सदस्योंं ने अपने-अपने फेसबुक आईडी से रक्त उपलब्धता को लेकर पोस्ट किया. जिसके बाद "जस्ट फॉर हेल्प" के संस्थापक राजन कुमार के सहयोग से चंदोल सौरबाजार सहरसा निवासी प्रिंस कुमार हर्ष ने सदर अस्पताल ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर आरके पुरी के नेतृत्व में एक यूनिट रक्तदेकर पेशेंट की जान बचाई. जिसमें रूपक कुमार सोनी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया.
पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....










