सिंबल लेकर लौटे प्रत्याशी का क्षेत्र कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत - मधेपुरा खबर Madhepura Khabar

 

Post Top Ad

10 अक्टूबर 2020

सिंबल लेकर लौटे प्रत्याशी का क्षेत्र कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मधेपुरा:
मधेपुरा जिला की चार विधानसभा सीटों के लिए जदयू ने अपनी तैयारी तेज कर दी है. जदयू ने जिले के चारो विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद उन्हें सिंबल भी दे दिया है. सिंबल प्राप्त करने के बाद वे अपने - अपने क्षेत्रों में लौटने लगे हैं. 

मधेपुरा के जदयू प्रत्याशी निखिल मंडल शुक्रवार को ही सिंबल लेकर अपने क्षेत्र में लौट गए. मधेपुरा पहुंचने के बाद उन्होंने शुक्रवार की शाम को ही बाबा सिंहेश्वर नाथ मंदिर पहुंच कर मत्था टेका. बाबा भोलेनाथ से अपनी जीत की कामना की. वहीं आलमनगर के विधायक नरेंद्र नारायण यादव, सिंहेश्वर के विधायक रमेश ऋषि देव और बिहारीगंज के विधायक निरंजन कुमार मेहता को भी पार्टी ने सिंबल दे दिया है. 
सिंबल लेने के बाद सभी प्रत्याशी अपने- अपने क्षेत्र में लौटने लगे हैं. जदयू के प्रत्याशियों ने अपने- अपने नामांकन की तैयारी भी शुरू कर दी है. मालूम हो कि जदयू के आलमनगर जदयू प्रत्याशी नरेंद्र नारायण यादव सातवीं बार जीत दर्ज करने के लिए चुनाव मैदार में उतर रहे हैं. वहीं मधेपुरा के जदयू प्रत्याशी निखिल मंडल को पार्टी ने नए चेहरे के तौर पर मौका दिया है. 

निखिल मंडल आलमनगर के विधायक सह जदयू प्रत्यायाशी नरेंद्र नारायण यादव के दामाद हैं. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार दोनों ससुर और दामाद एक ही दिन नामांकन पर्चा दाखिल करेंगे. वहीं सिंहेश्वर के जदयू प्रत्याशी रमेश ऋषिदेव अपनी हैट्रिक लगाने के लिए चुनाव मैदान में होंगे. जबकि बिहारीगंज सीट से जदयू प्रत्याशी निरंजन कुमार मेहता दूसरी बार जीत दर्ज करने के लिए चुनाव मैदान में उतरेंगे.  
जदयू के इन चारो प्रत्याशियों के सामने महागठबंधन के प्रत्याशी कौन होंगे यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. महागठबंधन की ओर से प्रत्याशियों की घोषणा नहीं किए जाने के कारण टिकट के दावेदारों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है.


पब्लिसिटी के लिए नहीं पब्लिक के लिए काम करना ही पत्रकारिता है....

Post Bottom Ad

Pages